Showing posts with label रंजना (रंजू भाटिया). Show all posts
Showing posts with label रंजना (रंजू भाटिया). Show all posts

Thursday, September 20, 2012

पिता और बेटी

यहाँ आपको मिलेंगी सिर्फ़ अपनों की तस्वीरें जिन्हें आप सँजोना चाहते हैं यादों में.... ऐसी पारिवारिक तस्वीरें जो आपको अपनों के और करीब लाएगी हमेशा...आप भी भेज सकते हैं आपके अपने बेटे/ बेटी /नाती/पोते के साथ आपकी तस्वीर साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक ......बस शर्त ये है कि स्नेह झलकता हो तस्वीर में... 
आज की तस्वीर में है  रंजना (रंजू भाटिया) जी अपने पिताजी श्री ओ. पी.भाटिया जी के साथ --

इनका कहना है --
"मेरे पापा मेरे लिए हमेशा मेरे आदर्श रहे ..हर मुश्किल वक़्त में मैंने इन्हें मुस्कराते हुए ही देखा है ...और ज़िन्दगी ऐसी मिली है कि "हर मुश्किल के लिए ज़िन्दगी को इनका पता याद है" और यही विरासत में मैंने अपने पापा से पाया ...पापा हँसते हैं कई बार कि एक ही कलम से लगता है मेरी और उनकी तकदीर लिख दी लिखने वाले ने ...वो आज भी उतने ही एनर्जेटिक हैं जितने मैंने उन्हें अपने होश संभलते हुए देखा है .आर्मी से रिटायर्ड इंजीनियर हैं .... ७० साल के हैं पर आज भी अपने काम में व्यस्त रहते हैं और अपने काम से बहुत प्यार करते हैं :) मेरे तो प्रेरणा स्रोत हैं वह ..ज़िन्दगी में जो कुछ सीखा मैंने उन्ही से सीखा है :) आई लव माय पापा वैरी मच"
इनका ब्लॉग है - कुछ मेरी कलम से