Wednesday, July 15, 2015

पापा और बेटी

यहाँ आपको मिलेंगी सिर्फ़ अपनों की तस्वीरें जिन्हें आप सँजोना चाहते हैं यादों में.... ऐसी पारिवारिक तस्वीरें जो आपको अपनों के और करीब लाएगी हमेशा...आप भी भेज सकते हैं आपके अपने बेटे/ बेटी /नाती/पोते के साथ आपकी तस्वीर मेरे मेल आई डी- archanachaoji@gmail.com पर साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक ......बस शर्त ये है कि स्नेह झलकता हो तस्वीर में... 
  आज की तस्वीर में अपनी बिटिया रिधम के साथ है ब्लॉगर कुलवन्त हैप्पी .... और दूसरी फोटो में रिधम है मम्मी- और पापा के साथ

और एक राज की बात ये है कि रिधम का एक ब्लॉग भी है .....रिधम इन्दौर में रहती थी ,तब से पहचान है उससे ....
और ये कुलवन्त जी का ब्लॉग -कुलवन्त श्री

बाकि जो कुछ  में उन्होंने कहा वो ये रहा ----
कुलवंत हैप्पी अपनी बेटी रिधम के साथ
 
आज जब मैंने खुद को भीड़ से थोड़ा सा अलग किया, तो 20 अक्टूबर 2013 की एक बात याद आ गर्इ। बात नहीं, एक वादा, जो निभाना भूल गया था। माननीय अर्चना चावजी से किया हुआ वादा। वादा बड़ा नहीं था, केवल अपनी बेटी रिधम के साथ एक फोटो भेजनी थी, जो अपना घर ब्लाॅग पर प्रकाशित किया जाना था। दरअसल, मैं समझ रहा कि मुझे एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखनी होगी, जिसमें मेरी चुलबुली बेटी की कोर्इ याद कोर्इ सम्मिलित हो। मगर, आज जब ब्लाॅग पर जाकर अन्य पोस्टों को देखा तो समझ आया कि केवल एक तस्वीर की जरूरत थी। हालांकि, मेरे एफबी पर मेरी, मेरी बेटी के साथ बहुत सारी तस्वीरें हैं। मगर, अर्चना चावजी को मेल के जरिये भेजने जिम्मेदारी मेरी थी, जो मुझे ही पूरी करनी थी। 

चलो! आज वो दिन भी आ गया, जब मैं अर्चना चावजी को दिया हुआ अपना एक वादा पूरा करने जा रहा हूं, कुछ दिन पहले के एक संस्मरण को लिखते हुए। मेरी बेटी का पालन पोषण ननिहाल में हो रहा है, धार्मिक नानी की देख रेख में। मगर, शरारती की शरारतों से नानी भी उब चुकी है, उबेगी क्यों न पांच संतानों को पालने के बाद इस तूफान को संभालना मुश्किल जो है, उपर से ढलती उम्र।

मैं हर रविवार उसके ननिहाल जाता हूं। एक रविवार की दोपहर को मैंने उसको अधिक शरारत करने से रोका। कहा, ज्यादा शरारत करेगी तो मैं मारूंगा। एक नंबर की नौटंकीबाज ने इमोशनली ब्लैकमेल करते हुए कहा, ठीक है, मारो, मैं मर जाउंगी, भगवान के पास चली जाउंगी। मैं मौन, बेटी बागोबाग! गेम आेवर। अब क्या कहता। एेसा नहीं कि इस तरह इमोशनली ब्लैकमेल उसने पहली बार किया। हर बार तो इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल करती है। कभी कभी तो समझदारी भरी बातें भी कर जाती है। 28 जून 2015 की बात ही है, जब मैं अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के सारे काम रहा था, गांधीनगर स्थित घर में, इस रविवार वो हमारे यहां थी, क्योंकि हम सैर सपाटा करके जो आए थे। दोपहर को हम थक कर सो गए। दोपहर बाद शाम को हिम्मतनगर, उसका ननिहाल, निकलने से पहले मेरे पास खड़ी थी। मैंने कहा, आज तुमने खेलने के लिए मुझे तंग नहीं किया, वो कुछ बोलती मैंने कहा, हां, तुम को पता था कि पापा काम कर रहे हैं। उसने जवाब देते हुए कहा, मैं आर्इ थी, आप से पूछा था, काम करवाउं, आप ने मना कर दिया। उसकी बात सुनकर सच में मेरा मन भर आया, किसी भी पिता का भर आएगा, बच्चे की समझदारी देखकर। सभी बच्चे एेसे ही होते हैं। चलो जाने दो। बस इतना ही, वरना अपने चांद को नजर लगवा बैठूंगा। टचवुड।

Wednesday, March 4, 2015

एक परिवार अपना सा

यहाँ आपको मिलेंगी सिर्फ़ अपनों की तस्वीरें जिन्हें आप सँजोना चाहते हैं यादों में.... ऐसी पारिवारिक तस्वीरें जो आपको अपनों के और करीब लाएगी हमेशा...आप भी भेज सकते हैं आपके अपने बेटे/ बेटी /नाती/पोते के साथ आपकी तस्वीर मेरे मेल आई डी- archanachaoji@gmail.com पर साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक ......बस शर्त ये है कि स्नेह झलकता हो तस्वीर में... 

 पिछले दिनों एक पारिवारिक कार्यक्रम में दुर्ग जाना हुआ ...और बहुत ही संक्षिप्त मुलाकात कर पाए हम...

आज की तस्वीर में मेरे साथ  मेरे जिजाजी सुरेश पुराणिक मेरा भाई देवेन्द्र पाठक , मेरी छोटी बहन रचना बजाज ,ब्लॉगर परिवार के वीर जी बी.एस. पाबला,संजीव तिवारी जी और शरद कोकास जी ...
इस फोटो में सात में से छ: ब्लॉगर हैं---

और ये इस तरह फोटो निकलवाया मेरे भाई देवेन्द्र ने -

और ये रहे सबके ब्लॉग-
बी.एस.पाबला-
जिन्दगी के मेले
शरद कोकास- शरद कोकास
संजीव तिवारी- आरम्भ
अर्चना चावजी- मेरे मन की 
रचना बजाज- मुझे भी कुछ कहना है (बहुत दिनों से नहीं लिखी पोस्ट)
देवेन्द्र पाठक- मुन्ना खुश (लिखता नहीं है अब)

Sunday, October 19, 2014

ममेरे और फ़ुफ़ेरे भाई

यहाँ आपको मिलेंगी सिर्फ़ अपनों की तस्वीरें जिन्हें आप सँजोना चाहते हैं यादों में.... ऐसी पारिवारिक तस्वीरें जो आपको अपनों के और करीब लाएगी हमेशा...आप भी भेज सकते हैं आपके अपने बेटे/ बेटी /नाती/पोते के साथ आपकी तस्वीर मेरे मेल आई डी- archanachaoji@gmail.com पर साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक ......बस शर्त ये है कि स्नेह झलकता हो तस्वीर में...  

आज की तस्वीर में शिवम मिश्रा जी हैं अपनी बुआ जी के लड़के यानि फ़ुफ़ेरे भाई विक्रम के साथ - विक्रम, शिवम से ग्यारह महीने बारह दिन बड़े हैं .... :-)

और शिवम जी का ब्लॉग है - बुरा भला 

Thursday, August 28, 2014

पापा और बेटियां

यहाँ आपको मिलेगी सिर्फ अपनों की तस्वीर जिन्हें आप संजोना चाहते हैं यादों में .......... ऐसी पारिवारिक तस्वीर  जो आपको  अपनों के और करीब  लाएगी हमेशा... आप भी भेज सकते हैं आपके अपने बेटे/बेटी/नाती/पोते परिवार के  किसी सदस्य के  साथ  आपकी तस्वीर उनका नाम और आपसे रिश्ता बताते हए........ मेरे मेलआईडी- archanachaoji@gmail.com पर, साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक .....बस! शर्त     ये है कि स्नेह  झलकता तस्वीर में .....

आज की तस्वीर में गिरिश बिल्लोरे " मुकुल" जी के साथ हैं उनकी दोनों बेटीयाँ ... बड़ी बेटी शिवानी और छोटी श्रद्धा ...

और गिरीष जी का ब्लॉग है - " मिसफ़िट" 

Wednesday, August 6, 2014

नानी और नातिन

यहाँ आपको मिलेगी सिर्फ अपनों की तस्वीरें जिन्हें आप संजोना चाहते हैं यादों में .....
ऐसी पारिवारिक तस्वीरें जो आपको अपनों के और करीब लाएगी हमेशा .....आप भी भेज सकते हैं -आपके अपने बेटे/बेटी /नाती/पोते के साथ आपकी तस्वीरें मेरे मेल आईडी -archanachaoji@gmail.com पर साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक  ......बस शर्त ये है कि स्नेह झलकता हो तस्वीर में .....

आज की तस्वीर में मैं अर्चना चावजी ,अपनी नातिन और आपकी चहेती "मायरा" " (नानी की बेटी ब्लॉग की मालकिन )
के साथ
मेरे ब्लॉग - मेरे मन की ( archanachaoji.blogspot.in )
---"कदम"
और
-"अपना घर"

Wednesday, November 20, 2013

माँ और बेटा ...

यहाँ आपको मिलेंगी सिर्फ़ अपनों की तस्वीरें जिन्हें आप सँजोना चाहते हैं यादों में.... ऐसी पारिवारिक तस्वीरें जो आपको अपनों के और करीब लाएगी हमेशा...आप भी भेज सकते हैं आपके अपने बेटे/ बेटी /नाती/पोते के साथ आपकी तस्वीर मेरे मेल आई डी- archanachaoji@gmail.com पर साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक ......बस शर्त ये है कि स्नेह झलकता हो तस्वीर में.....

आज की तस्वीर में पल्लवी सक्सेना जी हैं अपने बेटे हार्दिक के साथ ----

वे कहती हैं -
"वैसे तो हार्दिक अपने पापा के ज्यादा करीब है। लेकिन हम माँ बेटे की दोस्ती भी कुछ कम नहीं है।"

और इनके ब्लॉग का नाम है -- मेरे अनुभव ( Mere Anubhav)

Saturday, November 2, 2013

...... बुलबुल महारानी पधार चुकी हैं ..पापा - बेटी

यहाँ आपको मिलेगी सिर्फ अपनों की तस्वीर जिन्हें आप संजोना चाहते हैं यादों में .......... ऐसी पारिवारिक तस्वीर  जो आपको  अपनों के और करीब  लाएगी हमेशा... आप भी भेज सकते हैं आपके अपने बेटे/बेटी/नाती/पोते परिवार के  किसी सदस्य के  साथ  आपकी तस्वीर उनका नाम और आपसे रिश्ता बताते हए........ मेरे मेलआईडी- archanachaoji@gmail.com पर, साथ ही आपके ब्लॉग की लिंक .....बस! शर्त     ये है कि स्नेह  झलकता तस्वीर में .....
आज की तस्वीर में अजय कुमार झा जी हैं ,(जिन्हें मैं अज्जू कहती  हूँ, )अपनी बेटी और हमारी चहेती बुलबुल के साथ
--अजय कुमार झा
इनका अन्तर्जाल  पता :-http://ajaykumarjha.com/
आवासीय पता :-13-A , 3rd Floor , Ram Nagar Extension -II Machhli Wali Gali , Krishna Nagar , Delhi -110051 9871205767